पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों की कमी पर प्रदर्शन, मौके पर लगाए दो शिक्षक

शिक्षकों की कमी पर प्रदर्शन, मौके पर लगाए दो शिक्षक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण | राउप्राविबगड़ेडा में शिक्षकों की कमी पर गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दो शिक्षक लगाकर ग्रामीणों को शांत किया।

स्कूल में 200 छात्र-छात्राओं की अध्ययन व्यवस्था पांच शिक्षकों के भरोसे चल रही थी। इस पर ग्रामीणों ने गुरुवार को स्कूल में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। सूचना पर बीईईओ संपतराम मीना एबीईईओ बाबूलाल गुर्जर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। इस दौरान ग्रामीणों ने छात्र संख्या के आधार पर दो और शिक्षक लगाने की मांग रखी। इस पर अधिकारियों ने मौके पर ही भांवती शाहजाला स्कूलों से दो शिक्षक स्थानीय स्कूल में नियुक्त किए।

मारपीटके आरोपी को जेल

सिकराय| मानपुरथानांतर्गत गनीपुर गांव में दो साल पहले समाज से बेदखल परिवार को फिर से बसाने गई पुलिस के साथ मारपीट पथराव के मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहरसिंह मीना को बांदीकुई अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...