खंडेलवाल दिवस समारोह आज
खंडेलवाल दिवस समारोह आज
बांदीकुई | बसंतपंचमी महोत्सव के पावन पर्व पर शुक्रवार को खंडेलवाल वैश्य समाज समिति बांदीकुई के तत्वाधान में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके चलते आज शहर में खंडेलवाल समाज के प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। समिति के मंत्री इंद्र कुमार शाहरा ने बताया कि आज सुबह 7 बजे बाइक के द्वारा चेतना रैली निकाली जाएगी। रैली समाज भवन से रवाना होकर शहर भ्रमण के बाद पुन: समाज भवन पहुंचेगी। इसके बाद 8 बजे संत सुंदरदास महाआरती होगी। 9 बजे अल्पहार के बाद 11:15 बजे संत सुंदरदास महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।