आनंदपुरा में भजन संध्या 17 को
आनंदपुरा में भजन संध्या 17 को
दौसा ग्रामीण | लवाणतहसील के ग्राम आनंदपुरा में 17 फरवरी को विशाल भजना संध्या का आयोजन होगा, जिसमें ख्यात गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। ग्राम पंचायत ढिगारिया के पूर्व उपसरपंच बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को दिन में भंडारा रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें पददंगल हरिकीर्तन मंडल के गायक कलाकार धार्मिक पौराणिक कथाओं पर भजनों की प्रस्तुति देंगे।
खाटूमेले में भंडारे के लिए फोल्डर का विमोचन
दौसा | श्यामजनोपयोगी सेवा संस्थान बांदीकुई की ओर से खाटूश्यामजी मेले में भंडारे के लिए कलेक्ट्रेट में फोल्डर का विमोचन कलेक्टर एस.एस. पंवार ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि समाज सेवा के लिए अन्य संगठनों को भी संस्थान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जन सुविधा लोगों की सेवा के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। संस्थान के मुख्य संरक्षक पं. पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि भंडारा 15 से 21 फरवरी तक खाटू धाम में चलेगा। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए दोनों समय भोजन ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं चौबीसों घंटे चाय उपलब्ध रहेगी।
मनायाबसंत पंचमी उत्सव
बांदीकुई | शहरके बांदीकुई पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव माया झालानी डायरेक्टर गौरव झालानी ने दीप जलाकर की। उत्सव में स्कूल के बच्चों द्वारा कविता पाठ नृत्य संगीत का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बालकों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई। डायरेक्टर गौरव झालानी ने छात्रों को बसंत पंचमी मां सरस्वती की अराधना के बारे में जानकारी दी। सीनियर इंचार्ज नेहा खंडे़लवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक ललित पाराशर ने किया।
िवद्यालयमें नाटक का मंचन
दौसा | विद्यास्थली पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी की पूर्व बेला में वसंतोत्सव एवं मदनोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण बसंती परिधान धारण किए हुए थे। इस अवसर पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य किया तथा नाटक का मंचन किया। स्कूल की प्राचार्या अपेक्षा सिंह ने कहा कि वसंतोत्सव इस बात की प्रेरणा देता है कि प्रत्येक मानव को विवेकपूर्ण सजग रहकर पूर्ण जोश के साथ कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही अमृत है। प्राचार्या ने सभी के लिए सद्बुद्धि की कामना की।
कलशयात्रा निकाली
पापड़दा | राजकीयआदर्श उमावि छारेड़ा में गुरुवार को सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बस स्टैंड के शिव मंदिर से 221 बालिकाएं कलश यात्रा में भाग लिया। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलश यात्रा स्कूल प्रांगण पहुंची, जहां पंडितों ने पूजा अर्चना की। सरपंच हरिकिशन मीणा ने बताया कि बसंत पंचमी पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।