पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्ज नहीं चुकाने वालोंं की संपत्ति होगी नीलाम

कर्ज नहीं चुकाने वालोंं की संपत्ति होगी नीलाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्ज नहीं चुकाने वालोंं की संपत्ति होगी नीलाम

बांदीकुई| बैंकसे कर्ज लेकर लोन की राशि जमा नहीं कराने वाले बकायादारों के खिलाफ बैंकों ने सख्त रवैया अपना शुरू कर दिया है। ऐसे कर्जदारों की अब संपंत्ति निलाम करने की तैयारी शुरू हो गई है। एसबीबीजे के चीफ मैनेजर ए.पी.जैन ने बताया कि कई ऐसे कर्जदार हैं, जिन्होंने बैंक से लोन तो ले लिया लेकिन अब लोन की राशि एवं ब्याज जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसे कर्जदारों के खिलाफ वसूली के लिए संपत्ति निलाम करने की योजना तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय ने फिलहाल वसूली कार्रवाई से बचने के लिए समझौता स्कीम भी लागू कर रखी है। ऐसे में कर्जदार इस स्कीम के अंतर्गत ब्याज में माफी के अलावा अन्य फायदे उठा सकते हैं। इसके बावजूद कर्ज की राशि जमा नहीं करने वालों की संपति कुर्क कर निलाम की जाएगी।

5लाख के वीसीआर भरे,वसूली अभियान चलाया

लालसोट| बिजलीनिगम के एईएन रामनिवास मीना के निर्देश पर वसूली अभियान चलाया गया। जिसमें बकाया एकल प्वाइंट जनता जल योजना के कनेक्शन काट कर ट्रांसफार्मर उतारा गया। इस मौके पर बिजली चोरी करने वालों के 5 लाख के वीसीआर भरे गए।

खबरें और भी हैं...