पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रास्ते में भरा शौचालय का पानी

रास्ते में भरा शौचालय का पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई. बांदीकुईजंक्शन के द्वितीय प्रवेशद्वार पर आम रास्ते पर भरा शोचालय का गंदा पानी। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।

बांदीकुई | श्रेणीदर्जा प्राप्त बांदीकुई जंक्शन पर इन दिनों रेल प्रशासन की अनदेखी के कारण यहां आम रास्ते पर भरा गंदा पानी यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। दुर्गंध मार रहे इस पानी के बीच होकर यात्रियों को गुजरना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर बने रेलवे कार्यालय में कर्मचारियों की सुविधा के लिए यहां शाैचालय बने हुए हैं। यहां सेफ्टी टेंक खराब हो जाने से गंदा पानी बाहर निकलकर आम रास्ते पर भर रहा है। प्रवेशद्वार से पुलिया तक जाने वाले इस आम रास्ते पर गंदे पानी का भराव होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि कई बार गंदे पानी के साथ टेंक से मल भी बाहर आता है। ऐसे में इससे उठने वाली दुर्गंध से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीच रास्ते पर गंदे पानी का भराव होने से यात्रियों को इसमें से होकर जाना पड़ता है। कई बार यात्री इस समस्या को लेकर रेल अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...