पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल के पक्ष विपक्ष में रेलकर्मियों ने किया मतदान

हड़ताल के पक्ष विपक्ष में रेलकर्मियों ने किया मतदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेकर्मचारियों की मांगों को लेकर नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से गुरुवार को रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में हड़ताल के पक्ष विपक्ष में राय को लेकर मतदान कराया गया। इसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सातवें वेतन आयोग सहित अन्य मांगों को लेकर यूनियन के बैनर तले जोन उपाध्यक्ष ललित कसाना, जोन सचिव माधवेंद्रसिंह टोनी, हरिसिंह यादव, फैलीराम मीना, आरके मीना, मानसिंह, धर्मसिंह, विजयसिंह, प्रहलाद सैनी सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने रेलवे कार्यालयों में कर्मचारियों से हड़ताल के पक्ष विपक्ष में मतदान कराया। इस दौरान कर्मचारियों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बांदीकुईग्रामीण| कर्मचारियोंकी मांगों को लेकर नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से बसवा रेलवे स्टेशन पर हड़ताल के पक्ष अथवा विपक्ष में राय को लेकर मतदान कराया गया।

इस दौरान महासचिव धर्मसिंह, बसवा स्टेशन मास्टर मुकुट बिहारी मीना, सुरेन्द्र सैनी, मलखान मीना, लोकेश शर्मा, महेन्द्र मेहरा सहित अन्य मौजूद थे।

बांदीकुई ग्रामीण. बसवामें रेलवे स्टेशन पर हड़ताल के पक्ष विपक्ष में राय को लेकर मतदान करते रेल कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...