पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

लालसोट | बामनहेड़ीगांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर समापन समारोह को संबोधित करते हुए उप प्रधान किशन लाल मीना ने कहा कि गांवों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारे। इस अवसर पर उन्होंने खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आर्थिक सहयोग दिए जाने की घोषणा भी की।इस अवसर पर सरपंच पति रामजीलाल मीना, शंभूलाल आभानेरी, जंसी पटेल, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बकायाजमा नहीं होने पर छह एकल बिंदुओं से ट्रांसफार्मर उतारे

बांदीकुई | बिजलीनिगम ने गुरुवार को बकाया बिल जमा नहीं होने पर छह एकल बिंदुओं के ट्रांसफार्मर उतारे। निगम के एईएन केएल वर्मा ने बताया कि पूंदरपाडा मीनापाड़ा में छह एकल बिंदुओं पर करीब 1 लाख 57 हजार रुपए बकाया होने पर गुरुवार को इनके ट्रांसफार्मर उतारे गए।

स्कूलका हैंडपंप खराब

सैंथल | ग्रामचैनपुरा में राउमावि में हैंडपंप खराब है। स्कूल में हैंडपंप खराब होने से बालकों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अवगत कराने के बाद भी हैंडपंप को ठीक नहीं किया जा रहा है। पोषाहार बनाने के लिए महिला को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से पानी की समस्या के समाधान की मांग की है।

बालकोंने दी आहुति

नांगलराजावतान | कस्बेके राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में यज्ञ कर आहुतियां दी गई। यज्ञ में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। उत्सव को लेकर विद्यालय के बालकों को अध्यापकों द्वारा दावत दी गई। दावत में विद्यार्थियों को पंगत प्रसादी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीताराम मीणा, महेंद्र कुमार गौतम, मीठालाल मीणा थे।

शहरमें रुकवाए अवैध निर्माण

बांदीकुई| नगरपालिकाने गुरुवार को शहर में अभियान चलाकर बिना एनओसी हो रहे अवैध निर्माण कार्यों को रुकवाया। ईओ मुकेश शर्मा के नेतृत्व में एसआई बिहारीलाल सहित जमादार अतिक्रमण दस्ते ने बसवा रोड, गुढारोड सिकंदरा रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों को रुकवाया तथा सामान उठवाया।

पंचायतभवन के लिए भू आबंटन की मांग

लालसोट| खेमावासग्राम पंचायत की सरपंच सहित ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दे कर नव सृजित पंचायत के लिए भूमि का आबंटन नहीं होने से पंचायत का काम काज सफर कर रहा है। तहसीलदार द्वारा पंचायत भवन के लिए खसरा नंबर 27 में से 5 बीघा भूमि आबंटित किए जाने के अभिशंसा की है। मगर आज तक भी भूमि का आबंटन नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त खसरा नंबर में अनेक प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने एसडीएम से अतिक्रमियों को बेदखल करा कर उक्त खसरा नंबर में पंचायत के लिए भूमि आबंटन प्रस्ताव कलेक्टर को भिजवाए जाने की मांग की है।

सैंथल. राउप्राविचेनपुरा में खराब हैंडपंप।

खबरें और भी हैं...