पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मालगाड़ी अटकने से चार घंटे बंद रहा बसवा का मुख्य फाटक

मालगाड़ी अटकने से चार घंटे बंद रहा बसवा का मुख्य फाटक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

गुरुवारदेर रात बसवा के मुख्य रेलवे फाटक पर एक मालगाड़ी के अटक जाने से फाटक चार घंटे तक बंद रहा। इससे देर रात तक वाहन चालक परेशान रहे।

रात करीब 8 बजे बांदीकुई से रेवाड़ी की ओर से जा रही एक मालगाड़ी को बसवा में अन्य ट्रेनों के क्रासिंग के चक्कर में रोक दिया। इससे मालगाड़ी का पिछला हिस्सा कस्बे को जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित फाटक पर आकर खड़ा हो गया। इससे फाटक नहीं खुल पाया। करीब चार घंटे तक यहां अन्य यात्री ट्रेनों की आवाजाही होने से मालगाड़ी आगे के लिए रवाना नहीं हो पाई। रात 12 बजे मालगाड़ी को आगे के लिए रेलमार्ग पर खाली मिलने पर रवाना किया। तब मुख्य फाटक खुला। इस दौरान चार घंटे तक फाटक बंद रहने से यहां कस्बे के अंदर बाहर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक तो दो किलोमीटर जयसिंहपुरा रेलवे फाटक होकर गुजरे।

^हमनेकंट्रोल के आदेश क्रासिंग के चक्कर में मालगाड़ी को यहां रोका था। बिना कंट्रोल के आदेश के हम मालगाड़ी को रवाना नहीं कर सकते हैं। -मुकुटबिहारीमीना, स्टेशन मास्टर

खबरें और भी हैं...