बकायादारों के कनेक्शन काटे, सरकारी दफ्तरों को भी नोटिस
यहांसहायक अभियंता कमलेश मीना की टीम ने शुक्रवार को बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटने के साथ सरकारी कार्यालयों को भी बकाया के नोटिस दिए हैं। विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सहायक अभियंता ने बताया कि ग्राम भापर, राजगढ़, पीपलखेड़ा, करनपुर, नांगल शेरपुर, टहलड़ी, हड़िया अलीपुर मे एकल बिंदू पाइंटों के 15 कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के आधा दर्जन सरकारी कार्यालयों को नोटिस दिए गए हैं, अगर उन्होंने भुगतान जमा नहीं करवाया तो उनके कनेक्शन भी विच्छेद कर दिए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी आह्वान किया है कि वे बिजली का बकाया भुगतान समय पर जमा करवा दें, अन्यथा कनेक्शन का काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं को भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।
बकायानहीं चुकाने पर 14 की िबजली काटी
बांदीकुई | बिजलीनिगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को निगम के जेईएन राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने बकाया नहीं चुकाने पर 14 बिजली कनेक्शन काट दिए। जेईएन राहुल कुमार ने बताया कि प्रतापपुरा क्षेत्र में 8 एकल बिंदुओं पर बकाया 7 लाख 30 हजार जमा नहीं होने पर इनके कनेक्शन काटे गए। बांदीकुई शहर में घरेलू दुकानों के 6 कनेक्शनों पर बकाया 3 लाख 51 हजार रुपए जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि वसूली का अभियान जारी रहेगा।