पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माता बालक की प्रथम गुरु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीयविधायक डॉ. अलका सिंह ने कहा कि माता बालक की प्रथम गुरु होती है।

विधायक ने यह बात शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित ब्लाकस्तरीय गार्गी पुरुस्कार बालिका प्रोत्साहन वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बालकों में अलग-अलग प्रकार की रुचि होती है। कई बालक पढ़ाई में तो कई खेलकूद में अव्वल होते हैं। माता पिता को चाहिए वे बालकों के गुणों को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाएं। वे दूसरे बालकों से तुलना नहीं करें। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा सीखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सीखने की प्रक्रिया सतत होती है। हमें कहीं से भी सीखने को मिले उसे जरूर ग्रहण करना चाहिए। जीवन में यह कही भी काम सकता है। शिक्षा पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि बालिकाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जो गलत हो उसका विरोध करना चाहिए।

इस दौरान विधायक ने स्कूल में पानी की समस्या को देखते हुए एक बोरिंग आरओ लगवाने की घोषणा की। समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता अग्रवाल ने स्वागत भाषण पेश किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, बीएन जोशी राजकीय स्कूल के प्रिंसीपल अरविंद अवस्थी, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राधेश्याम बनापुरिया, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामदयाल गौतम, भाजपा नेता रामविलास मरियाड़ा, स्कूल विकास समिति के सदस्य मथुरेश बिहारी सोमवंशी सहित अन्य मौजूद थे। इस दौरान बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

बांदीकुई. गार्गीपुरुस्कार वितरण करती विधायक डॉ अलका सिंह।

खबरें और भी हैं...