पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा (ग्रामीण). ग्रामखान भांकरी के समीप रविवार को तालाब में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। सदर थानाधिकारी की सूझबूझ से आधा घंटे बाद शव निकाला जा सका। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

भांकरी निवासी कन्हैयालाल शर्मा पुत्र जगन्नाथ शर्मा भैंस चराकर घर रहा था। भैंस तलाई में गई तो वह निकालने पानी में घुसा और पैर फिसल गया। चिल्लाने पर पशु चरा रही महिलाएं दौड़कर तालाब पर पहुंची। महिलाओं ने शोर किया तो आवाज सुनकर लोग पहुंचे।
सूचना पर एसडीएम नाथू सिंह राठौड़, सदर थानाधिकारी मुनींद्र सिंह, तहसीलदार अरविंद कुमार शर्मा, अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र मीणा, सरपंच मूलीदेवी, पूर्व सरपंच लक्ष्मण गुर्जर, गिरदावर नवल किशोर मिश्रा, पटवारी श्रवण लाल पंचायत सचिव हीरालाल सैनी मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया।
पुलिस के जवान तालाब में उतारकर ढूंढते रहे। करीब दो घंटे बाद सिविल डिफेंस सर्विस, होमगार्ड सदर थाना पुलिस के जवान भी कोशिश में लग गए। सदर थानाधिकारी मुनींद्र सिंह ने सुझबूझ दिखाकर रेस्क्यू टीम के सदस्यों होमगार्ड के जवानों को उतारा। जवान आधा घंटे बाद ही शव निकाल लाए। शव निकालते ही परिजन दहाड़े मारकर बेसुध हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने दौसा-बांदीकुई मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने तीन जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व में भी हो चुकी है मौत

गत वर्ष इस वर्ष भी इसी तालाब में डूबने से दो सगी बहनों एक बालक की मौत हो गई थी। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने हादसों से बचाव के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिससे फिर से एक ओर जान चली गई।