पेड़ तारों पर गिरा, राहगीर सहमे
शहरके सिकंदरा रोड पर पुलिस थाने के सामने बिजली के तारों पर रविवार दोपहर बरसात के दौरान एक पेड़ का भारी तना टूटकर झूल गया। इस दौरान यहां से गुजर रहे लोग दूर हट गए तथा बड़ा हादसा टल गया। बाद में निगम कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर तने को काटकर हटाया।
दोपहर करीब दो बजे हुई बरसात के दौरान यहां थाना परिसर में लगे एक एडू के पेड़ का तना टूटकर बाहर बिजली के तारों पर लटककर झूल गया। इस नजारे को देख यहां से गुजर रहे वाहन चालक तथा पैदल राहगीरों में खलबली मच गई तथा वे यहां से दूसरी साइड में हट गए। लोगों ने इसकी सूचना बिजली निगम को दी। सूचना मिलते ही निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा बिजली सप्लाई बंद कर तारों पर झूल रहे तने को काटकर हटा दिया।
11 केवी लाइन का तार टूटा, हादसा टला
मानपुर| कस्बेके मुख्य बाजार में शनिवार देर शाम नीम का पेड़ टूट कर 11केवी लाइन पर गिर गया। शाम को आई तेज हवा के कारण मुख्य बाजार में दाऊजी मंदिर के बाहर स्थित नीम का पेड़ अचानक 11 केवी लाइन के तारों पर गिर गया, जिससे तेज धमाके के साथ तार टूट गए। तार जमीन में गिरते ही स्पार्किंग शुरू हो गई। ग्रामीणों ने ग्रेड स्टेशन पर सूचना देकर लाइन को बंद करवाया। बाद में बिजली निगम के जेईएन दीपक शर्मा ने कई घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त करवा कर बिजली आपूर्ति शुरू करवाई।
बांदीकुई. सिकंदरारोड पर पुलिस थाने के सामने तारों पर गिरा पेड़ का तना।