दौसा. बांदीकुई | शहर में सुबह से पड़ रही गर्मी के बाद दोपहर को करीब आधा घंटे हुई झमाझम से शहर में कई कालोनियों में पानी जमा हो गया। इससे यहां के रास्ते बंद हो गए। लोगों को पानी के निकास का इंतजार करना पड़ा।
सुबह से पड़ रही गर्मी के बाद दोपहर करीब 1:45 बजे बरसात का दौर शुरू हुआ। करीब आधा घंटे तक हुई बरसात से शहर में आगरा लाइन के समीप बसी कालोनियों में लबालब पानी भर गया।
घरों के बाहर मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिक जरूरत वाले लोगों को पानी के बीच होकर जाना पड़ा। इन कालोनियों में पानी निकास की व्यवस्था नहीं होने से बरसात में पानी जमा हो जाता है। इसी प्रकार बडियाल रोड पर भी कई कालोनियों में बरसात से पानी जमा हो गया। बरसात से गर्मी से लोगों को राहत मिली। बरसात के बाद मौसम खुशनुमा हो गया।