हाइवे के खस्ता हाल, लोग बेहाल
आगरा फाटक पर जाम बना आम
गंगापुरतिराहे को जाने वाले हाइवे 11 बी पर सड़क के जगह-जगह से खराब हो जाने के कारण गंदगी जनित पानी ने तालाब का रूप ले लिया है। हालत यह है कि वाहनों का आवागमन तो दूर पैदल चलना भी दुष्कर हो रहा है।
गिर्राज आंकड़ सहित अनेक लोगों ने कहा कि गंदगी के कारण आम लोगों को असुविधा हो रही है। कई जगह तो सड़क नजर ही नहीं आती है। धूल के गुबारों से लोग दमे के शिकार हो रहे है। एसडीएम को भी पूर्व में ज्ञापन देकर स्थानीय दुकानदारों ने मांग की है मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में रोष है। इधर, उपखंड के सुंदरपुर गांव में आवागमन के मुख्य मार्ग को जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण खस्ताहाल बना हुआ है। हालत यह है कि एससी मोहल्ले में स्थित इस सड़क मार्ग पर गंदगी जनित पानी भरा होने से लोग मच्छर जनित रोगों के शिकार हो रहे हैं। विभागीय अिधकारियों प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं होने से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने बीडीओ गोपाल लाल मीना से कार्रवाई कर राहत की मांग की है।
शहरके सिकंदरा रोड पर बदहाल हुई सड़क
बांदीकुई |शहर केसिकंदरा रोड पर नई मंडी के समाने से लेकर पैट्रोल पंप तक बदहाल सड़क ने यहां से गुजरने वाले राहगीरों सहित वाहन चालकों के लिए मुसिबत खड़ी कर रखी है। दुपहिया ही नहीं चौपहिया वाहन भी हिचखौले खाकर गुजर रहे हैं। बांदीकुई शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्ते शहर का गुढ़ा रोड, बडियाल रोड, सिकंदरा रोड के हालात इन दिनों खराब है। सिटी में प्रवेश के साथ इन सड़कों के हालात बदतर बने हुए हैं। शहर के सिकंदरा रोड पर नई अनाज मंडी से लेकर पैट्रोल पंप सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढ़े होने से यहां से गुजरना कोई आसान काम नहीं है। एक तो क्षतिग्रस्त सड़क फिर इस पर भरा गंदा पानी यहां से गुजरने वालों के लिए दुर्घटना का कारण बना हुआ है। पीडब्लूडी वालों ने कई बार यहां मरम्मत भी कराई, लेकिन हालातों में कोई सुधार नहीं हुआ। इन दिनों इस सड़क की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जाती रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने शीघ्र ही सड़क ठीक करवाने की मांग की है, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
बांदीकुई. आगरारेलवे फाटक पर मंगलवार को लगा जाम।
लालसोट. हाइवे11 बी गंगापुर तिराहे की हालत यह है। इससे लोगों का पैदल चलना