पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनाव नतीजों से कांग्रेस में लौटी खुशी

उपचुनाव नतीजों से कांग्रेस में लौटी खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. उपचुनाव में कांग्रेस के तीन सीटों पर विजय प्राप्त करने पर मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सोमनाथ चौराहे पर पटाखे चलाकर मिठाई बांटी।

इस दौरान गुर्जर ने कहा कि भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल को जनता ने नकार दिया है। सचिन पायलट के नेतृत्व के कारण ही कांग्रेस की जीत हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव शेष अवतार शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सत्यप्रकाश मीणा, नमोनारायण शर्मा, महासचिव मेघराम मीणा, विक्रम मंडावर, भूपेंद्र शर्मा, रितेश पारीक, राजकुमार पीपलकी, राहुल खेड़ली, कमलेश मीणा, करण सिंह, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता रामावतार मावई, रामनाथ राजोरिया, गजाधर शर्मा, आशीष शर्मा, अनिल शर्मा, रविशंकर शर्मा, मनोहर लाल गुप्ता, आरिफ खान, पार्षद धर्मेंद्र शर्मा आदि ने भी जीत पर खुशी जताई।
बांदीकुई | राज्य के 4 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में तीन में कांग्रेस की जीत होने पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने पटाखे चलाकर खुशी जताई। नगरपालिका के बाहर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष पूरणमल शर्मा, नगर अध्यक्ष रामकिशन बैरवा, पूर्व पार्षद बनवारीलाल बैरवा, जिला सचिव दिलीप माल, सुरेश शाहरा, पार्षद अब्दुल मजीद आदि ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कांग्रेस की जीत पर पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के घमंड को उपचुनाव में तोड़ दिया है।
शहर के गुढ़ा रोड पर एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक हनुमान सिंह भांडेडा, जिला संयोजक सुनील बैंसला, उपाध्यक्ष राकेश कटारा, सचिव सूबेसिंह कसाना, जिला प्रवक्ता जितेंद्र भोजपुरा, मोहम्मद आजाद कुरैशी, रविकांत तिवाड़ी, ब्लॉक युवक कांग्रेस महासचिव देशराज गुर्जर, धर्मसिंह आर्य, कमल सिंह गुर्जर, नेहरू पीपलकी मंगलसिंह आदि ने पटाखे चलाकर मिठाई वितरित कर कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई।
इसी प्रकार एनएसयूआई के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बैंसला, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव चतरसिंह बासड़ा, युवा नेता अमरसिंह महाणा, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश खटाणा, चंद्रवीर,रामकरण शर्मा, घनश्याम जोधपुरिया, सियाराम, वेदप्रकाश सैनी आदि ने कॉलेज के बाहर पटाखे चलाकर मिठाई बांटी।