पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई से अफरा तफरी

अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई से अफरा-तफरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

ग्रामीणक्षेत्र में मंगलवार को खनिज विभाग पुलिस की टीम ने बजरी खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। इससे अवैध खनन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई।

क्षेत्र में कई जगह खेत तथा सरकारी भूमि पर बजरी का अवैध रुप से खनन चल रहा है। इसे लेकर मंगलवार को खनिज विभाग पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की। इससे कई जगह अवैध रूप से बजरी खनन करने वाले मौके से भाग गए।

पुलिस ने बताया कि बालाहेड़ा में टीम को देख चालक बजरी से भरे तीन ट्रक मौके से भगा ले गए। इस संबंध में खनिज विभाग के जेईएन मुकेश कुमार ने ट्रकों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।