- Hindi News
- सिकंदरा से साधु के साथ गया छात्र दौसा में मिला
सिकंदरा से साधु के साथ गया छात्र दौसा में मिला
सिकंदराचौराहे से सोमवार शाम एक साधु सम्मोहन करके के छात्र को दौसा ले गया। दौसा स्टेशन पर एक परिचित का मोबाइल आने पर परिजनों को जानकारी मिली। दौसा पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया तथा पुलिस को जानकारी दी।
सिकंदरा पुलिस ने बताया कि भडंग्याबास निवासी 12वीं के छात्र प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि वह गांव से बांदीकुई जाने के लिए शाम 6 बजे सिकंदरा आया था तथा गीजगढ़ रोड पर खड़ा था। इस दौरान आए एक साधु ने नीचे गिरे रूमाल को उठाने को कहा। छात्र ने साधु को रूमाल उठाकर दे दिया। इसके बाद सम्मोहन होकर उसके साथ जीप में बैठकर दौसा चला गया, जहां से साधु के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। उसने बताया कि साधु ने उसे स्टेशन पर एक बैंच पर बैठा दिया। यहां उसके परिचित का मोबाइल आने पर उसे होश आया तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन स्टेशन पहुंचे तथा छात्र को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस भी वहां पहुंच गई तथा मामले की जानकारी लेकर स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर साधु की तलाश की। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
सैनीसमाज की बैठक : सैनीसमाज की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष कजोड़मल सैनी ने बताया कि बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा कर आगामी बैठक 21 सितंबर को होगी। इस दौरान रामकरण सैनी, रंगलाल बासड़ा सहित अन्य मौजूद थे।