पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के सदस्यों को िमलेगा शिक्षा ऋण

रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के सदस्यों को िमलेगा शिक्षा ऋण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के सदस्यों को िमलेगा शिक्षा ऋण

बांदीकुई|दीरेलवे कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर माधवेंद्र सिंह टोनी ने कहा कि रेलवे बैंक अब शीघ्र ही सदस्यों को शिक्षा ऋण देगा। डायरेक्टर टोनी ने मंगलवार को दी रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में बैग वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैंक शिक्षा ऋण के अतिरिक्त सदस्यों के बालकों को कल्याण कोष से तकनीकी शिक्षा के पाठयक्रमों के लिए अनुदान कई कल्याणकारी योजनाएं देने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। उन्होंने बताया कि बैंक शाखा को पूर्णत कम्प्यूटराइज्ड कर दिया है। साथ ही कोर बैंकिंग सिस्टम भी लागू कर दिया है। इससे सदस्यों को लाभ मिलेगा। समारोह में नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष ललित कसाना, एडवोकेट महेंद्र सिंह तंवर आदि मौजूद थे।

छात्रवृत्तिके िलए ऑन लाइन आवेदन कल तक

दौसा|पूर्वमैट्रिक उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र 2014-15 की ऑन लाइन प्रक्रिया के लिए 18 सितंबर तक प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसके लिए संस्था प्रधानों को पाबंद किया है। एडीईओ मा. दुर्गाप्रसाद भारद्वाज ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए छात्रों के बैंक खाता नंबर के आधार पर ऑन लाइन प्रक्रिया के मद्देनजर प्रस्ताव मांग गए हैं, जो हर हाल में 18 सितंबर तक व्यक्तिगत तौर पर कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शहरमें 25 से चलेगा सफाई अभियान

दौसा|नगरपरिषद द्वारा स्वच्छ भारत अभियान सप्ताह के तहत शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद के आयुक्त मोहनचंद बंसल ने बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान सप्ताह के तहत शहर में मुख्य मार्ग, तिराहा चौराहा की सफाई कराई जाएगी। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई तथा नए शौचालयों के लिए स्थानों का चयन किया जाएगा। 2 अक्टूबर से शहर में अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

श्यालावासपंप हाउस से आज नहीं होगी पेयजल सप्लाई

बांदीकुई|श्यालावासपंप हाउस पर बिजली ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण बुधवार सुबह पंचायत समिति में जलदाय विभाग की टंकी से होने वाली सप्लाई आज नहीं होगी। जलदाय विभाग के एईएन विकास मीणा ने बताया कि यह सप्लाई अब गुरुवार को होगी।

15दिन बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर

दौसा|रामगढ़पचवारा के ग्राम दयालपुरा में