पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्‌डी एथलेटिक्स में गुल्लाना झूंपड़ी विजेता

कबड्‌डी-एथलेटिक्स में गुल्लाना झूंपड़ी विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुरा गूजरान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

भास्कर न्यूज |बांदीकुई ग्रामीण

राजकीयप्राथमिक स्कूल मोनाबास में चल रही ब्लॉक स्तरीय 59वीं खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ।

समारोह में अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता एवं पार्षद मदनलाल माल ने कहा कि खेल मनुष्य जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से शारीरिक मानसिक विकास होता है। समारोह में बीईईओ सतीश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। समाजसेवी जगमोहन तंवर ने भी विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता के छात्र वर्ग के मार्चपास्ट, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, रिले दौड़, लोक नृत्य में गुल्लाना झूंपड़ी, जिमनास्टिक में बडियाल कलां, सामूहिक गायन, मानसिक परीक्षण सुगम संगीत में नारायणपुरा, सुलेख लंबी कूद में धनावड़, एकाभिनय में दुब्बी, विचित्र वेशभूषा में पीचूपाड़ा खुर्द, एकल नृत्य में करनावर विजेता रही। इसी प्रकार छात्रा वर्ग मार्च पास्ट, कबड्डी, खो- खो, सामूहिक गायन, लोकनृत्य, सुलेख, मानसिक परीक्षण, एकाभिनय, एकल नृत्य लंबी कूद में गुल्लाना झूपडनी, एथलेटिक्स में गुल्लाना झूपडी जागीर बांदीकुई, जिमनास्टिक में नारायणपुरा तथा विचित्र वेषभूषा सुगम संगीत में पीचूपाड़ा खुर्द विजेता रही। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रहलाद गुर्जर, अशोक अवस्थी, शरद गुप्ता, शिक्षक नेता हरिओम मीणा सहित अन्य मौजूद थे।

खो-खो में कुंडल जीता

नांगलराजावतान| राजकीयप्राथमिक विद्यालय टोडरवास में मंगलवार को तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हेमराज गुर्जर की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रहलाद मीणा रोहड़ा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं होकर जीत से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। इस दौरान खो खो में कुंडल विजेता, उप खानवास उप विजेता तथा कबड्डी में सैंथल विजेता खानवास उप विजेता रही। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य भंवरसिंह गुर्जर, प्रधानाध्यापक रामावतार मीणा, बाबूलाल शर्मा, रामकिशोर मीणा, पूर्व पार्षद सुनील शर्मा, संयोजक रामावतार मीणा, लक्ष्मी नारायण मीणा, किशनलाल, नानगराम, कानाराम, कालूराम, नाथूलाल मीणा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लालाराम शर्मा ने किया।

नांगल राजावतान. टोडरवासमें खेल प्रतियोगिता के सम