जयपुर से अलवर के लिए 13 को चलेगी गाड़ी
जयपुर से अलवर के लिए 13 को चलेगी गाड़ी
पटवारीभर्ती के अभ्यर्थियों के लिए दूसरी ट्रेन 13 फरवरी को जयपुर से अलवर के बीच चलेगी। उक्त ट्रेन जयपुर से 13 फरवरी को शाम 4:10 बजे रवाना होगी, जो दौसा 5:47, बांदीकुई 6:10 और अलवर 7:50 बजे पहुंची। इसी प्रकार अलवर से वापसी में रात 8:15 बजे चलेगी, जो बांदीकुई 9:13, दौसा 9:37 और जयपुर 11:05 बजे पहुंची।