जयपुर में बैठक होने पर जन सुनवाई स्थगित
दौसा | कलेक्टरएस.एस.पंवार ने बताया कि सीएमओ जयपुर में बैठक होने के कारण 11 फरवरी को राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित कर दी है।
टेंपूबाइक की भिड़ंत में दो घायल
बांदीकुईग्रामीण | अलवर-सिकंदरामेगाहाइवे पर बसवा के पास बुधवार दोहपर टेंपू बाइक की हुई भिडंत में दो जने घायल हो गए। बसवा थाना प्रभारी निरंजनपाल सिंह ने बताया कि आमने सामने हुई इस भिड़त में दो जने घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 दोनो की सीरीयस हालत तो देखकर जयपुर ले गई।
लापतायुवक का 6 माह बाद भी नहीं लगा सुराग
महवा| मंडावररोड पर शिव कॉलोनी निवासी युवक का 6 माह बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसपी को भेजे गए पत्र में पीड़ित परिवार ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी हरिमोहन पुत्र घासीलाल जांगिड़ दो अगस्त को घर से जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था उसके बाद घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि युवक के लापता होने का मामला भी महवा थाने में दर्ज करवाया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
बंशीवालदेंगेे बजट पर अपने सुझाव
सिकंदरा| राज्यबजट को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा आयोजित बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम बंशीवाल को भी आमंत्रित किया गया है। वे बजट पर सुझाव देंगे। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य बजट पेश करने से पहले सभी वर्गों के लोगों से बजट को लेकर राय ली जा रही है। इसे लेकर सभी वर्गों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गई है। गुरुवार को आयोजित बैठक में विधायक पार्टी नेताओं के साथ भाजयुमो के दौसा जिलाध्यक्ष विक्रम को भी आमंत्रित किया गया है।
योजनाओंकी समीक्षा की
दौसा|कलेक्टर एस.एस.पंवार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लेगशिप एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में 11 फरवरी को जयपुर में होने वाली बैठक के लिए सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को राजस्थान संपर्क पोर्टल जनसमस्या निराकरण की सूचनाएं हार्ड काफी स्लाइड के रूप में तैयार कर लाने के निर्देश दिए। एडीएम कैलाश चंद्र शर्मा, जिला परिषद सीईओ राजेंद्र सिंह कविया थे।