- Hindi News
- National
- पटवारी परीक्षा : दो स्पेशल ट्रेन चलेंगी, 26 ट्रेनों में 51 अतिरिक्त डिब्बे
पटवारी परीक्षा : दो स्पेशल ट्रेन चलेंगी, 26 ट्रेनों में 51 अतिरिक्त डिब्बे
पटवारीभर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 12 13 फरवरी को दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इसमें एक ट्रेन जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर और दूसरी ट्रेन जयपुर-अलवर-जयपुर के बीच चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनों में 10-10 डिब्बे होंगे।
जयपुर-रेवाड़ी के बीच 12 फरवरी को जयपुर से शाम 6:05 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो 7:04 बजे दौसा, 7:28 बांदीकुई, 8:33 अलवर और रात 10:15 बजे रेवाड़ी पहुंची। दूसरे दिन रेवाड़ी से सुबह 3:50 बजे ट्रेन रवाना होगी, जो अलवर 4:55, बांदीकुई 5:55, दौसा 6:19 और जयपुर सुबह 7:50 बजे पहुंची।