पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीना बने मजदूर युकां जिला उपाध्यक्ष

मीना बने मजदूर युकां जिला उपाध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | राष्ट्रीयमजदूर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश पांचोली ने जिला उपाध्यक्ष पद पर अलियापाड़ा निवासी हरगोविंद मीना को मनोनीत किया है। मीना को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

बालकोंको बांटेे पुरस्कार

बांदीकुईग्रामीण | राउप्राविकीरतपुरा में स्वच्छता प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में अव्वल रहने पर छात्र राजेंद्र योगी छात्रा रसाल गुर्जर को पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर एसएमसी उपाध्यक्ष रंगलाल गुर्जर, पूर्व वार्ड पंच छीतरमल गुर्जर, पूरणमल गुर्जर, गिर्राज प्रसाद शर्मा, बनवारीलाल गुर्जर, गायत्री विजय, मीरा पाराशर सहित अन्य मौजूद थे।

एकलजल योजना के चार कनेक्शन काटे

सिकराय| बिजलीनिगम के राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत गठित टीमों ने बुधवार को एकलबिंदु योजनाओं के चार कनेक्शनों पर साढ़े तीन लाख से अधिक राशि बकाया होने पर ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की। टीम ने गेरोटा, गीजगढ़ गंडऱावा में चार एकलबिंदु योजनाओं पर लगे ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की। चारों कनेक्शनों पर करीब साढ़े तीन लाख रुपए बकाया चल रहे थे। एईएन मीना ने बताया कि टीम ने गढ़ी, गुमानपुरा गढ़ गांवों में विभिन्न श्रेणी के बकायादारों के दस कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इन पर करीब 8 लाख रुपए का बिल बकाया चल रहा था।

खबरें और भी हैं...