सात दिन में पानी की समस्या का कराया जाएगा समाधान
पेयजल के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बांदीकुई ग्रामीण | क्षेत्रीयविधायक डॉ. अलका सिंह ने कहा कि सात दिन में बसवा बांदीकुई में व्याप्त हो रही पानी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विधायक ने यह बात बुधवार को बसवा में लोगों द्वारा पानी की समस्या बताने पर कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर वे गंभीर है। इसके समाधान के लिए ट्यूबवेल सहित अन्य योजनाएं स्वीकृत कराने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन दिनों व्याप्त हो रही पानी की समस्या के पीछे जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही रही है, लेकिन बांदीकुई जलदाय विभाग एईएन आलोक शर्मा बसवा जलदाय विभाग जेईएन मुरारीलाल सैन को काम नहीं करने पर हमने एपीओ करा दिया। बांदीकुई में एईएन विकास मीना को अतिरिक्त चार्ज दिया है। उन्हें सात दिन में क्षेत्र में व्याप्त हो रही पानी की समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें कहा कि बसवा बांदीकुई में जहां भी हैंडपंप खराब पड़े है उन्हें शीघ्र ठीक करवाया जाएगा।
आजबसवा जाएंगे एईएन : विधायकडॉ अलका सिंह ने बसवा में पानी की समस्या के समाधान के लिए जलदाय विभाग बांदीकुई के कार्यवाहक एईएन विकास मीना को गुरुवार को बसवा पहुंचने के निर्देश दिए है।