शिक्षित बालिकाओं से देश की तरक्की
प्रदेशकांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने कहा कि देश में बालिकाएं शिक्षित होंगी तभी देश की तरक्की होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने यह बात बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान पर स्व. राजेश पायलट की जयंती पर आयोजित क्रांति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने स्व. राजेश पायलट को किसी पार्टी नहीं बल्कि देश का नेता बताते हुए कहा कि पायलट सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।
समारोह में पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री रामकिशोर सैनी ने कहा कि स्व. राजेश पायलट किसानों के मसीहा होने के साथ सभी वर्गों के हितैषी थे। समारोह को करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश, प्रदेश कांग्रेस महासचिव जीआर खटाना, जिला प्रमुख गीता खटाना, पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर, गुर्जर महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष विनेश गौरसी, सरपंच संघ बांदीकुई के अध्यक्ष गोपालसिंह नांगल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के संयोजक सेडूराम कसाना, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गंगाराम कसाना, रामकरण सैनी, पूर्व प्रधान साबोदेवी मीना, लटूरमल सैनी, सियाराम कैमरी, कार्यक्रम संयोजक मथुरेश गुर्जर, एडवोकेट चतुर्भुज मुद्गगल सहित अन्य ने भी संबोधित किया। मंच संचालन विजेन्द्र गौरसी ने किया।
कार्यक्रम में संयोजक मथुरेश गुर्जर की ओर से 11 सौ सर्व समाज की छात्राओं को पढाई के लिए सहायता उपलब्ध करवाने की शुरुआत 150 छात्राओं को अतिथियों ने चेक वितरित कर की।
सिकंदरा. राउमािवखेल मैदान पर क्रांति दिवस समारोह में छात्राओं को शिक्षा में सहयोग के लिए चेक वितरित करते प्रदेश कांगेस उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा अन्य।