बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यशाला
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यशाला
महवा | यहांब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट बसवा द्वारा प्रभाग स्तरीय तीन दिवसीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यशाला का शुभारंभ किया। जिसमें प्रशिक्षण प्रभारी विजयसिंह ने बेटी पढ़ाओं को लेकर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया। वहीं कार्यशाला में भी निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन, भ्रूण हत्या सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में बीस संभागीय शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। बीईईओ रूपसिंह ने कहा कि बेटी हीरा होती है जिसकी हमें सुरक्षा कर आगे बढाने में मदद करनी चाहिए।
बड़ागांवको खुले से शौच मुक्त करने का निर्णय
दौसा | पंचायतकी बैठक में निर्मल भारत योजना के तहत पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया। सरपंच सावित्री देवी की अध्यक्षता में बैठक में पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने के लिए बैस लाइन सर्वेची सूची बनाई गई। ग्राम सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी से सीडिंग कार्य पंचायत भवन में कैंप लगाकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीडिंग कार्य नहीं कराने पर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ेगा।
स्काउटगाइड शिविर का समापन
लालसोट | कृपासागर बालाजी प्रांगण में चल रहा स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर रतन लाल माली ने प्रतिवेदन पेश किया।
शिशुस्वास्थ्य दिवस पर 161 बच्चों की जांच
बांदीकुई ग्रामीण | चिकित्साविभाग की ओर से बुधवार को राजकीय अस्पताल बसवा में शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया, जिसमें 161 बच्चों की जांच की गई। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य टीम ने डॉ. साफिया के नेतृत्व में 161 बालकों की जांच की। जिसमें 6 बालकों को सीएचसी के लिए रैफर किया। इस दौरान बीसीएमएचओ डॉ आरपी मीना ने महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे तथा उनका जवाब देने पर पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान बीपीएम लोकेश खंडेलवाल ने भी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. हरीश शर्मा आदि मौजूद थे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी प्रर्दशनी भी लगाई गई।
महिलाओंको किया सम्मानित
गीजगढ़ | कस्बेके राजकीय सामुदायिक अस्पताल में बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसमें करीब 65 बच्चों तथा माताओं ने भाग लिया।दिवस पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रथम प्रेम देवी, द्वितीय मंजू देवी, नजमाखान, निशा खान तथा तृतीय स्थान पर पिंकी देवी ललिता देवी रही। जिन्हें नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया, प्रभारी डाॅ. घनश्याम मीना, डाॅ. सुआलाल मीना डाॅ. हरीश मीना सहित अन्य मौजूद थे।
पंपहाऊस का खुला पड़ा ढक्कन, विभाग का नहीं ध्यान
बांदीकुई | शहरके जलदाय विभाग कार्यालय के पंपहाउस का ढक्कन खुला होने से इसमें गंदगी जाने का अंदेशा बना हुआ है, लेकिन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कई बार लोग इस समस्या को लेकर शिकायत कर चुके हैं। लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग कार्यालय स्थित पंपहाउस पर बने वाटर टेंक का ढक्कन कई दिनों से टूटा पड़ा है। विभाग ने इसे ढकने के लिए यह पट्टी रख रखी है, लेकिन पट्टी ठीक प्रकार से नहीं रखने से यह खुला पड़ा है। इससे इसमें गंदगी जाने का अंदेशा बना है। जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कई बार विभाग के अधिकारियों को इस ढक्कन को ठीक कराने के लिए कहा जा चुका है।
मीनासमाज की बैठक 14 को
महवा | राजस्थानआदिवासी मीना सेवा संघ के तत्वाधान में 14 फरवरी को मंडावर के सहज्या घाटा स्थित हनुमान मंदिर पर मीना समाज की बैठक आयोजित होगी। जिला उपाध्यक्ष हरिया नौरंगवाडा ने बताया कि बैठक में कोट, हल्दैना, बनावड, मंडावर, गढहिम्मतसिंह, रायपुर, सायपुर, जटवाडा, उकरूंद, धौलखेडा, रसीदपुर, सालिमपुर, सिन्दूकी, फुलमंडा, भापर, पाली, टीकरी सहित ग्राम इकाइयों मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा।
86हजार बच्चों को दी कृमिनाशक दवा
सिकराय | बुधवारको राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दौरान ब्लॉक के समस्त स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब 86 हजार बच्चों को कृमिनाशक दवा दी गई। सुबह कार्यक्रम की शुरूआत ब्लॉक स्तर पर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यवाहक एसडीएम मूलसिंह राजावत, प्रधान बदामदेवी सैनी, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया, राजकीय अस्पताल प्रभारी डॉ. अंजना भार्गव, प्रधानाचार्य घनश्याम मीना ने स्कूल के छात्र छात्राओं को कृमिनाशक टेबलेट खिलाकर की। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. बिलोनिया ने बताया कि ब्लॉक के समस्त स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब 86 हजार बच्चों को कृमिनाशक दवा दी गई।
अभिभावकसम्मेलन आज
पापड़दा | कस्बेके आदर्श विद्या मंदिर में 11 फरवरी को अभिभावक सम्मेलन आयोजित होगा। भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लवाण प्रधान ममता गांगड्या, विशिष्ट अतिथि लखपत मीणा एवं मुख्य वक्ता डॉ. ओ.पी. गुप्ता होंगे।
नर्सेजका सम्मान समारोह
दौसा | राजस्थाननर्सेज एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ का जिला संयोजक पद पर ओमप्रकाश शर्मा एवं हाई पावर कमेटी सदस्य विजय सिंह तथा प्रांतीय क्रीड़ा सचिव रतन लाल, प्रांतीय सलाहकार गणपतलाल शर्मा, जिला समन्वयक लल्लूराम मीणा को बनाए जाने पर नर्सिंग अधीक्षक रघुवीर मीणा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जिला संयोजक ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में 12 फरवरी को सुबह 10 बजे दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने में पहुंचने की अपील की।