पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

181 प्रतिभाएं सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | किसाननेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती पर बुधवार को शहर के भांडेडा रोड स्थित राजेश पायलट भवन पर सर्व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख गीता खटाणा ने कहा कि स्वर्गीय पायलट ने गरीबी के बीच भी अपने सपने को पूरा किया है। ऐसे में हमें भी उनसे प्रेरणा लेते हुए यह सीखना चाहिए कि गरीबी कमजोरी को कभी भी अपने जीवन में आगे बढ़ने के बीच आड़े नहीं आने दे। समारोह में पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीना ने कहा कि स्व. पायलट के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को सर्व समाज के उत्थान में कार्य करना चाहिए। समारोह में पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश ने कहा कि स्व.पायलट की सोच थी कि जब तक गांव ढाणियों के बच्चे पढ़ लिखकर आगे नहीं बढ़गे तब तक देश का विकास नहीं होगा। उन्होंने महासचिव खटाणा से इस प्रकार का कार्यक्रम हर साल आयोजित करने की बात कहीं। समारोह में महासचिव जीआर खटाणा ने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। इस प्रकार के आयोजनों से सर्वसमाज की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूरणमल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में दौसा प्रधान डीसी बैरवा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिर्राज गुर्जर,नगर अध्यक्ष रामकिशन बैरवा, नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज जैमन, ओपी बैरवा, रामोतार गुर्जर, शम्भुदयाल कसाना, डॉ हरिसिंह पीलवाल, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव चतरसिंह बासड़ा, जिला सचिव अमर सिंह महाणा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सियाराम रलावता, नरेंद्र सिंह बैंसला, कुलदीप डोई सहित अन्य मौजूद थे। समारोह का संचालन मानसिंह गुर्जर ने किया। इस दौरान सर्व समाज की 181 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...