पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक परिचालक निलंबित

चालक परिचालक निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. बांदीकुई | राजेशपायलट राजकीय कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्र समस्याओं के समाधान की मांग की। तीन दिन में समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर कॉलेज पर ताला ठोकने की चेतावनी दी है।
छात्रसंघ अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष कल्याणसहाय बैरवा, महासचिव विष्णु कुमार मीणा, संयुक्त सचिव सोनू सैनी सहित अन्य छात्रों ने प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में छात्रों के लिए कंप्यूटर शिक्षक की व्यवस्थाओं की जांच करने, छात्रसंघ कार्यालय की धुलाई कराने, छात्राओं की सुरक्षा के लिए सर्च टीम बनाने, बाहरी वाहन कॉलेज में नहीं आने देने, समाजकंटकों पर रोक लगाने, छात्र शौचालयों की नियमित सफाई कराने, पानी की टंकी की सफाई कराने, खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने, व्याख्याताओं के आने जाने के समय की जानकारी के लिए समय सारणी की कापी उपलब्ध कराने तथा प्रवेश पत्र देखकर ही कॉलेज में प्रवेश देने की मांग की।
अध्यक्ष मीणा ने बताया कि यदि तीन दिन में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया जाएगा।