एमपी साब, बसवा में कराओ ट्रेन स्टॉपेज
बसवारेलवे स्टेशन पर पूजा आश्रम ट्रेन के स्टोपेज को लेकर शुक्रवार को राणा सांगा संघर्ष समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष ए. एम. खान के नेतृत्व में जयपुर में सांसद डीआरएम से मिले।
पदाधिकारियों ने सांसद हरीश मीणा को बताया कि बसवा रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से पूजा आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही है, लेकिन रेल प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है, जबकि लोग कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं तथा बसवा आने वाले प्रशासनिक राजनेताओं को ज्ञापन भी दे चुके हैं। सांसद मीणा ने बताया कि इन समस्याओं को दिल्ली में रेलमंत्री से मिला जाएगा। वहीं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने इन समस्याओं को लेकर डीआरएम वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। डीआरएम ने रेल अधिकारियों से वार्ता कर फाटक पर मालगाडि़यों को नहीं रोकने के निर्देश दिए।
बांदीकुई. बसवामें ट्रेनों के ठहराव को लेकर सांसद हरीशचंद से मिलते लोग।