- Hindi News
- सात स्कूलों की 750 बालिकाएं स्वच्छता का संदेश देने निकलीं
सात स्कूलों की 750 बालिकाएं स्वच्छता का संदेश देने निकलीं
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में रैली निकाली गई। इसमें 7 स्कूलों की 750 छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली को सुबह 10:30 बजे नगर परिषद सभापति राजकुमार जायसवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में गांधी चौक राबाउमावि, आनंद शर्मा राबाउमावि, राउप्रावि हरिजन बस्ती, गुप्तेश्वर रोड राउमावि, नागौरियान राउप्रावि तथा कस्तुरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। आनंद शर्मा राबाउमावि से रैली रवाना हुई, जो पंचायत समिति से होते हुए गंज के रास्ते से नेहरू गार्डन पहुंची। रैली में शामिल छात्राओं के हाथों में बैनर पोस्टर थे, जिन पर स्वच्छता के संदेश से संबंधित स्लोगन लिखे थे। इसमें लिखा था स्वच्छ रहे, स्वस्थ रहे। हम स्वच्छ तो देश भी स्वच्छ। नेरूह गार्डन में छात्राओं का अल्पाहार कराया गया।
29को निबंध पोस्टर प्रतियोगिता : स्वच्छताअभियान के कड़ी में 29 सितंबर को निबंध पोस्टर प्रतियोगिता होगी।
बांदीकुई|शुक्रवारको पंचायत समिति परिसर से प्रधान प्रेमदेवी मीणा ने स्वच्छता रथ को रवाना किया। रथ पंचायतों में जाकर स्वच्छता अभियान की जानकारी देगा।
सिकराय|सातदिवसीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत बीडीओ ने स्वच्छता रथ को ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया।
महवा|राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को निर्मल भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली रथ को उपप्रधान रामनारायण मीणा विकास अधिकारी ने रवाना किया।
लालसोट|राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति प्रांगण से जागरूकता रथ रैली को प्रधान गंगासहाय बैरवा बीडीओ गोपाल लाल मीना ने हरी झंडी दिखा कर रवानगी दी।
लालसोट. कस्बेमें निकलता जागरूकता रथ।
महवा. स्वच्छतारैली निकालते हुए।
दौसा. जागरूकतारैली निकलाती छात्राएं।