- Hindi News
- समस्याओं के समाधान के लिए ईओ से मिली महिलाएं
समस्याओं के समाधान के लिए ईओ से मिली महिलाएं
बांदीकुई | शहरके वार्ड तीन में पानी नाली की समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद सोमोती बैरवा के नेतृत्व में महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को ईओ धर्मपाल जाट से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ईओ को अवगत कराया कि उनके वार्ड में नालियों का अभाव है तथा खारे पानी की सप्लाई से उन्हें पीने का पानी तक ठीक ढंग से नसीब नहीं हो रहा है। इस दौरान उन्होंने वार्ड की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
बांदीकुई. पानीएवं नाली समस्याओं के समाधान के लिए ईओ से वार्ता करती वार्ड तीन की महिलाएं।