पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम नहीं करने वाले कर्मचारियों की विदाई तय

काम नहीं करने वाले कर्मचारियों की विदाई तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई

क्षेत्रीयविधायक डॉ. अलका सिंह ने कहा कि कर्मचारी काम के प्रति अपने रवैये में बदलाव कर लें अन्यथा यहां से अपनी विदाई तय मान लें। विधायक ने यह नसीयत शुक्रवार को नगरपालिका में राज्य सरकार की ओर से मनोनीत किए गए चार पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि बांदीकुई नगरपालिका में लंबे समय से पुराने कर्मचारी बैठे हैं। ऐसे में वे अपने काम करने के तरीकों में सुधार कर लें जो काम नहीं करेगा तो उसकी यहां से विदाई सुनिश्चित है। ऐसे में वे अपने काम करने के तरीकों में सुधार लाना शुरू कर दें। विधायक ने कहा कि हम नहीं चाहते कि लोग एनओसी एवं पट्टे के लिए बार-बार नगरपालिका के चक्कर लगाएं। उन्होंने पालिका प्रशासन को इन कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा, जिससे शहर की जनता को परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि यहां जो संवादहीनता की कमी है उसे दूर किया जाएगा और शहर के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

बांदीकुई. मनोनीतचार पार्षदों को शपथ दिलाते एसडीएम एवं मौजद विधायक।

इन पार्षदों को दिलाई शपथ

राज्यसरकार की ओर से मनोनीत किए गए पार्षद मदनलाल माल, सुशील विजय, रामवतार शर्मा एवं खेमचंद बैरवा को विधायक डा. अलका सिंह के मुख्य आतिथ्य में एसडीएम आरएस चौहान ने शपथ दिलाई। मनोनीत चारों पार्षदों को पालिका की ओर चेयरमैन रमेशचंद बैरवा से साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पालिका ईओ धर्मपाल जाट ने किया। इस दौरान पार्षद सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में विधायक डा. अलका सिंह का भी शाल पहनाकर सम्मान किया गया।

अभाव-अभियोगसुने

शपथग्रहण समारोह के बाद विधायक डा. अलका सिंह ने चेयरमैन कक्ष में बैठक कर जनता के अभाव-अभियोग सुने। इस दौरान लोगों ने विधायक को अपनी-अपनी समस्याएं बताई। इस पर विधायक ने पालिका प्रशासन को इन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।