पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आभानेरी उत्सव का आगाज कच्ची घोड़ी नृत्य ने मोहा

आभानेरी उत्सव का आगाज कच्ची घोड़ी नृत्य ने मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. बांदीकुई ग्रामीण | पर्यटन विभाग की ओर से आभानेरी चांदबावड़ी परिसर में शुक्रवार से तीन दिवसीय आभानेरी उत्सव का आगाज हुआ। समारोह के उद्घाटन में क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलकासिंह ने शिरकत की। दिनभर राजस्थानी कलाकारों ने यहां अपनी कला का प्रदर्शन किया।

आठवीं सदी की बेजोड़ कलाकृति के अद्भुत संगम आभानेरी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने 26 से 28 सितंबर तक तीन दिवसीय आभानेरी उत्सव आयोजित किया है। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलकासिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ हुई।
इस दौरान लोक कलाकारों ने अतिथियों के सामने मयूर नृत्य, कच्ची घोड़ी तथा कालबेलियाई नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान एसडीएम आरएस चौहान, लोटवाड़ा सरपंच लोकेन्द्र सिहं लोटवाड़ा, भाजपा देहात अध्यक्ष मानसिंह भांडे़डा, युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, नगर अध्यक्ष पंकज डंगायच, पूर्व सरपंच रामसिंह महाणा, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष सुमेरसिंह रलावता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील खंडे़लवाल, पार्षद मदनलाल माल, मक्खन सिंह गुर्जर, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह के बाद चांदबावड़ी परिसर में कच्ची घोड़ी, कालबेलिया, अलगोजा, बहरूपिया, कठपुतली, शहनाई वादन का कार्यक्रम चलता रहा। राजस्थानी कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों का मन मोहा। उद्घाटन से पहले क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलकासिंह ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ आभानेरी की चांदबावड़ी का अवलोकन किया।

आज ये कार्यक्रम होंगे

28 सितंबर तक रोजाना सुबह 11 से शाम 5 बजे तक राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा कच्ची घोड़ी, कालबेलिया, अलगोजा, बहुरूपिया, कठपुतली, शहनाई वादन जैसे प्रमुख कार्यक्रम होंगे। इस दौरान ऊंटगाड़ी पर विलेज सफारी भी होगी।