अस्पतालों का समय एक से बदलेगा
दौसा| जिलाचिकित्सालय में ओपीडी में रोगियों को देखने का समय निर्धारित किया गया है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 1 अक्टूबर से अस्पताल का समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम को 4 से 6 बजे तक तथा रविवार राजपत्रित अवकाश में सुबह 9 से 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड ब्वॉय निर्धारित समय से आधा घण्टे पूर्व एवं नर्सिंगकर्मी 15 मिनट पूर्व अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंच कर कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करेंगे।
खंडेलवालसम्मान समारोह की तिथि बदली
दौसा|जिलाखंडेलवाल वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में 28 सितंबर को होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह स्थिगत कर दिया गया है। महामंत्री हजारी लाल गुप्ता ने बताया कि समारोह 26 अक्टूबर को आयोजित होगा।
राष्ट्रीयमुक्त विद्यालयी स्टेट ओपन की पूरक परीक्षाएं 29 से
दौसा|राष्ट्रीयमुक्त विद्यालयी एवं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की पूरक परीक्षाएं 29 सितंबर से शुरू होंगी, जो 7 नवंबर तक चलेंगी। पूरक परीक्षाएं रामकरण जोशी राउमावि में होंगी। प्राचार्य चौथमल मीणा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
आजचार घंटे बंद रहेगी बिजली
बांदीकुई|शहरसहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। जेईएन महेन्द्र कुमार ने बताया कि बांदीकुई 132 केवी जीएसएस पर दीपावली मरम्मत कार्य के चलते सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बांदीकुई सिटी सहित प्रतापपुरा, गुढ़ाकटला, बडियाल जीएसएस से निकलने वाले फीडर पर बिजली बंद रहेगी।
आजकल भी जमा होंगे बिजली बिल
बांदीकुई|अवकाशके दिन भी बिजली बिल जमा होंगे। बिजली निगम के एईएन जयवीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को भी सुबह बिल जमा होंगे।