पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समलेटी बमकांड का फैसला टला, अगली सुनवाई 29 को

समलेटी बमकांड का फैसला टला, अगली सुनवाई 29 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा| बहुचर्चितसमलेटी बमकांड पर फैसला बुधवार को टल गया मामले की अगली सुनवाई अब 29 सितंबर को एडीजे कोर्ट बांदीकुई में होगी। जानकारी के अनुसार यहां नेशनल हाइवे स्थित गांव समलेटी के पास 22 मई 1996 को रोडवेज बस में हुए बम धमाके के मामले में गत वर्षों से लगातार सुनवाई हो रही थी, जहां पिछली सुनवाई में न्यायालय ने 17 सितम्बर को मामले में फैसले का दिन निर्धारित किया था, जिसे लेकर बुधवार को कडी़ सुरक्षा के बीच बमकांड के सभी आठ आरोपी एडीजे कोर्ट बांदीकुई कैंप महवा पहुंचे, जहां आरोपियों को सुनवाई के लिए एडीजे उर्मिला वर्मा के समक्ष पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने फैसले की सुनवाई 29 सितंबर तक टाल दी है। अब मामले का फैसला 29 सितंबर को एडीजे कार्ट बांदीकुई में होगा।

यह था मामला

लोकअभियोजक घनश्याम अवस्थी ने बताया कि 22 मई 1996 को आगरा से बीकानेर जा रही बीकानेर डिपो की बस नंबर आरजे 07 पी 1038 में हाइवे स्थित ग्राम समलेटी के समीप हुए बम धमाके में 14 लोगों की मौत हुई, जबकि 37 यात्री घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से एक आरोपी की मौत हो गई। एक को हाई कोर्ट ने आरोप मुक्त कर दिया।