रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाया तो खैर नहीं
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई
रेलवेस्टेशन पर कचरा फैलाने वालों की अब खैर नहीं होगी। रेलवे ऐसे लोगों की वीडियोग्राफी के साथ-साथ फोटो खींचेगा तथा उन पर जुर्माना होगा।
रेलवे स्टेशनों पर साफ सफाई रहे तथा यहां आने वाले यात्री की निगाह में रेलवे की छवि साफ सुथरी रहे इसके लिए अब रेलवे साफ सफाई व्यवस्था पर सख्ती करने जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने अब रेलवे स्टेशनों पर कचरा फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी करने का सिस्टम लागू किया है, जो भी विडियोग्राफी में कचरा फैलाता हुआ मिलेगा उसके खिलाफ जुर्माना कर 500 रुपए वसूले जाएंगे।
ऐसेहोगी वीडियोग्राफी
रेलवेने बड़े रेलवे स्टेशनों पर अच्छी साफ सफाई रखने के लिए यहां तैनात मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक स्वास्थ्य निरीक्षकों को कैमरे दिए हंै। ये रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले की वीडियोग्राफी करेंगे तथा इसके बाद हैड-टीसी के माध्यम से 500 रुपए जुर्माना वसूलेंगे।
टेक्नीशियनकरेंगे शूट
रेलवेस्टेशन के अलावा ट्रेनों में कचरा फैलाने वालों की वीडियोग्राफी होगी। इसके लिए ट्रेन में चलने वाले टेक्नीशियन स्टाफ ऐसे लोगों की वीडियोग्राफी करेगा तथा जुर्माना करेगा।
कामशुरू कर दिया
^रेलवेस्टेशन ट्रेन साफ रहे इसके लिए रेलवे ने विडियोग्राफी की यह नई व्यवस्था की है। इसके लिए कैमरे भी दिए गए हैं। हमने नई व्यवस्था से काम करना शुरु कर दिया है। अशोकभैरवाल, मुख्यस्वास्थ्य निरीक्षक रेलवे स्टेशन बांदीकुई