पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवारियों के विवाद में बस जीप के शीशे तोड़े

सवारियों के विवाद में बस-जीप के शीशे तोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बडि़याल रोड पर बुधवार सुबह सवारियों को लेकर ग्रामीण बस सेवा निजी जीप चालकों के बीच हुए विवाद में बस जीप के शीशे तोड़ दिए। इससे गुस्साए ग्रामीण बसों के चालक परिचालक बसों को लेकर थाने पहुंच गए तथा हड़ताल कर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। करीब 6 घंटे की हड़ताल के बाद पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने सहित शीशे तोड़ने का आरोप लगाया है।

सुबह शहर के बड़ियाल रोड से मंडावर जा रही एक ग्रामीण बस सेवा के चालक एक निजी जीप चालक के बीच सवारियों को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए दोनों चालकों के बीच मारपीट हो गई तथा बस जीप को शीशे तोड़ दिए। इस घटना से गुस्साए ग्रामीण बस सेवा के चालक अपनी बसों को लेकर पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए तथा हड़ताल कर रोष जताना शुरू कर दिया। इनके पीछे ही कुछ निजी जीप चालक भी थाने के बाहर जमा हो गए। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीण बस सेवा के चालकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहना था कि आए दिन निजी जीप चालक सवारियों को लेकर उनके साथ गाली गलोच मारपीट करते हंै। इससे ग्रामीणों क्षेत्रों में जाना भी टेढा़ हो गया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अन्य क्षेत्रों में चल रही ग्रामीण बसों को भी थाने के बाहर बुला लिया तथा हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया तब जाकर ग्रामीण बस सेवा के चालक काम पर लौटे। दूसरी ओर थाने पहुंचे निजी जीप चालकों ने सवारियों को लेकर ग्रामीण बस सेवा के चालकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया।

ग्रामीण बस सेवा छह घंटे बंद

घटनाके बाद आसपास क्षेत्रों में करीब 6 घंटे तक ग्रामीण बस सेवा हड़ताल पर रही। चालकों ने बसों को थाने के बाहर खड़ा कर दिया। इससे थाने के बाहर बसों का जमावड़ा हो गया। इससे मंडावर, जटवाड़ा, बसवा, गुढ़ाकटला सहित अन्य मार्ग पर बसों का संचालन बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बस सेवा के उच्चाधिकारीयों ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा़। पुलिस ने बताया कि इस मामले में ग्रामीण बस सेवा के चालक विजयकुमार शर्मा ने मुकेश गुर्जर निवासी नूरपूर के खिलाफ जीप को आगे लगाकर मारपीट करने, बस का शीशा तोड़ने 2 हजार 600 रुपए ले जाने का मामला दर्ज कराया है।

बांदीकुई.