जिला स्तरीय विज्ञान मेला शुरू
जिला स्तरीय विज्ञान मेला शुरू
दौसा|आनंदशर्मा राबाउमावि में बुधवार को तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारंभ हुआ। पहले दिन रोल प्ले-फोक डांस वाद विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। रोल प्ले एवं फोक डांस में मेजबान आनंद शर्मा स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। वाद विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष में नकुल गोयल (महवा) पक्ष में आनंद शर्मा स्कूल की तनु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 सितंबर तक चलने वाले विज्ञान मेले का सुबह एडीईओ मा.( शैक्षिक) अशोक शर्मा ने शुभारंभ किया। मां सरस्वती की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित किया तथा आनंद शर्मा स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती मां की वंदना की। मंच संचालन माधुरी गुप्ता ने किया तथा प्रधानाचार्य गंगा लहरी ने अतिथियों का आभार जताया। इसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। प्रतियोगिता प्रभारी रानू गोठवाल ने बताया कि दूसरे दिन गुरुवार को मौखिक क्विज सेमिनार (शिक्षक/छात्र) होगी तथा मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
हिन्दीसप्ताह के तहत हुई कई प्रतियोगिताएं
महवा|भरतपुररोड पर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं हुईं। प्राचार्य डॉ. के.एन. तिवाडी ने बताया कि हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत बुधवार को निबंध, लेखन, वाद-विवाद , कविता, विचित्र वेशभूषा, क्विज आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसी प्रकार राजकीय टीकाराम पालीवाल सीनियर विद्यालय में भी हिन्दी दिवस सप्ताह के तहत विचार संगोष्ठी में प्रथम भूदेव सैनी, द्वितीय अमरसिंह, तृतीय स्थान पर पवन कुमार मीणा, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सरिता पाटिल, द्वितीय स्थान पर महेन्द्र कुमार तृतीय स्थान पर हेमन्त जांगिड़, हुकम सिंह सैनी आरती बैरवा, श्रुतिलेखन में प्रथम स्थान पर इब्राहिम खान, द्वितीय पर भोले शंकर तृतीय स्थान पर निर्मल संदेश मीना ने स्थान प्राप्त किया। इस दौरान भरतलाल मीणा, अखिलेश बंसल, संतोष कंबर, मधु गुप्ता, रामनिवास मीना, हजारी लाल मीणा, रामफल मीणा आदि मौजूद थे।
प्रेरकोंका दो दिवसीय गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कल से
दौसा|ब्लाॅकदौसा के प्रेरकों (महिला/पुरुष) का दो दिवसीय गैर आवासीय गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण शिविर 19 सितंबर से शुरू होगा। शिविर गुप्तेश्वर रोड स्थित सत्यनारायण गार्डन में लगाया जाएगा। बीडीओ विनय मित्र ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
कांग्रेसकार्यकर्ताओं