पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान की तैयारी

स्वच्छता अभियान की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरमुक्तानंद अग्रवाल कहा कि स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत नगरीय क्षेत्रों में समुचित कार्यों के लिए बिंदुवार कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को स्वच्छ भारत सप्ताह के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयारी बैठक में उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को सार्वजनिक सुलभ शौचालय मूत्रालय की सफाई के लिए फायर बिग्रेड के कर्मियों को उनकी सफाई करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर परिषद दौसा, नगर पालिका बांदीकुई, लालसोट को संबंधित एसडीएम की मौजूदगी में कार्य योजना को अंतिम रूप दिए जाने के लिए पार्षद, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के निर्देश दिए। उन्होंने टूटे गंदे कचरा पात्र बदलने, उद्यानों की आवश्यक सफाई रखरखाव करने, सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक शौचालयों मूत्रालयों तथा स्कूल, कॉलेजों में शौचालयों की सफाई कराने, शहरी क्षेत्र के पोखर, तालाब नाले नालियों, चिकित्सा शिक्षण संस्थानों एवं राजकीय कार्यालय में श्रमदान से सफाई अभियान चलाने, व्यस्त बाजारों में रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था करने, नालों पर फैरो कवर लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने आमजन से जागरूकता लाने के लिए चिन्हित स्थानों पर पोस्टर, पंपलेट लगाने के साथ ही इस योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार -प्रसार कराने के निर्देश दिए।