- Hindi News
- नामांकन शुद्धीकरण के लिए ब्लॉक स्तर पर लगेंगे शिविर
नामांकन शुद्धीकरण के लिए ब्लॉक स्तर पर लगेंगे शिविर
जीरोता चावंडेडा में कैंप आज
एसडीएमनाथू सिंह राठौड़ ने बताया कि 18 सितंबर को जीरोता चावंडेडा, 19 को कुंडल, 20 को महेश्वरा खुर्द, 22 को महेश्वर कलां एवं नगर परिषद दौसा के वार्ड नं 1 2 का 23 सितंबर को, वार्ड नं 3 का 24 को एवं वार्ड नं 4 5 का 25 सितंबर को आईटी केंद्र पंचायत समिति में शुद्धिकरण के लिए शिविर लगेंगे।
कार्यालय संवाददाता | दौसा
जिलेमें भामाशाह योजना में 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित कैंपों में नामांकन में मिली त्रुटियों के शुद्धिकरण के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर लगेंगे।
कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि शुद्धिकरण के लिए नामांकन एजेंसी द्वारा ब्लॉक स्तर पर शिविर लगेंगे। फीड की गई सूचना के प्रिंट की प्रति से संलग्न मूल दस्तावेजों से मिलान करने के लिए अपने स्तर पर पांच कार्मिकों की टीम जिसमें सूचना सहायक, संगणक, अध्यापक अथवा अन्य दक्ष कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। उनके द्वारा जांच किए नामांकन प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान कार्य पूर्ण होने पर यह प्रमाण पत्र देंगे कि शत-प्रतिशत त्रुटि सुधार कार्य कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि नामांकन डेटा की गुणवक्ता जांचने के लिए महवा ब्लॉक में कलेक्टर, बांदीकुई ब्लॉक में जिला परिषद सीईओ, सिकराय ब्लॉक में एडीएम, लालसोट ब्लॉक में एसीईओ जिला परिषद तथा दौसा ब्लाक के लिए एसडीएम को पर्यवेक्षण प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
इकलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि भामाशाह नामांकन में अशुद्धियों में अंग्रेजी से हिंदी रूपांतरण में भिन्नता, फोटो का साफ नहीं होना, पीछे सफेद पर्दा नहीं होना, आधार, यूआईडी संख्या, बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर आदि का अंकन सही नहीं होना, नाम एवं पता सही दर्ज नहीं करना, सत्यापक द्वारा संलग्न दस्तावेजों से मिलान नहीं करना एवं नामांकन प्रपत्र पर हस्ताक्षर नहीं किया जाना एवं राशन कार्ड संख्या, बीपीएल नंबर आदि का सही अंकन नहीं किया जाना जैसे अशुद्धियों को सही किया जाएगा।
बीसूकाबैठक आज (दौसा) : कलेक्टरमुक्तानंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम की द्वितीय स्तरीय समिति की समीक्षात्मक बैठक होगी।