पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच िदन में नहीं हटाया सड़क पर िगरा पेड़

पांच िदन में नहीं हटाया सड़क पर िगरा पेड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

पांच िदन में नहीं हटाया सड़क पर िगरा पेड़

पापड़दा|अंधड़से सड़क पर गिरे पेड़ नहीं हटाने से पांच दिनों से यातायात प्रभावित हो रहा है। रामकरण मीणा ने बताया कि हापावास चौराहे के समीप पापड़दा-छारेड़ा मुख्य सड़क के बीच बबूल का पेड़ अंधड़ से गिर गया था, लेकिन उसे अभी तक नहीं हटाया गया। छोटे वाहन तो सड़क के नीचे से निकल जाते हैं, लेकिन भारी वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। सड़क के नीचे होकर दिनभर वाहन निकलने से अब वहां भी कीचड़ हो गया है। कीचड़ से दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

ब्राह्मणमहासभा ने गणेश जी को न्योता

दौसा|राजस्थानब्राह्मण महासभा की ओर से 28 सितंबर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की सफलता के लिए बुधवार सुबह सभी पदाधिकारी गणेश मंदिर में पहुंचे तथा पूजा कर गणेश जी न्योता दिया। जिला महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि समारोह 28 सितंबर को रावत पैलेस में होगा। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष एस.डी. शर्मा, विधायक शंकर शर्मा अतिथि होंगे। इस अवसर पर मक्खन शर्मा, ललित शर्मा, हरसहाय खुरी, अशोक भागोती, हनुमान सहाय पारीक, भवानी शंकर शर्मा, सुरेंद्र तिवाड़ी, मोनू शर्मा, पूजा, अर्चना. पं. राजेश शास्त्री उपस्थित थे।

बारकी बैठक, नौ वकीलों को चैम्बर आबंटित

बांदीकुई|बारएसोसिएशन की बुधवार को अध्यक्ष अशोक पोषवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में वकीलों के लिए चैम्बर आबंटित किए गए। बैठक में 10 साल पहले कोर्ट में बने चैंबरों को 9 वकीलों को आबंटित किए गए। बार अध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट में जलपान गृह का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।

कलेक्टरने थाना आईटी केंद्र का किया निरीक्षण

बांदीकुई|कलेक्टरमुक्तानंद अग्रवाल ने बुधवार शाम पंचायत समिति आईटी केंद्र तथा बसवा थाने का निरीक्षण किया। शाम करीब 5:30 बजे पंचायत समिति में पीछे बने आईटी केंद्र पहुंचे कलेक्टर अग्रवाल ने भामाशाह कार्य की जानकारी ली। इसके बाद बसवा थाने पहुंचकर निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

खेड़ाजगनेर में खेल प्रतियोगिता का समापन

लालसोट|राजकीयप्राथमिक स्कूल खेड़ा जगनेर में ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता समापन बुधवार को रामबिलास मीना डूंगरपुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने कहा कि खेलों से भाईचारे की भावना को बढावा मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक