पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनी बस पलटी, 11 बच्चे घायल

मिनी बस पलटी, 11 बच्चे घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. बांदीकुई ग्रामीण. मोराड़ीगांव के समीप बड़वाली ढाणी में सोमवार सुबह एक मिनी बस पलट गई। इससे बस में सवार 11 स्कूली छात्र घायल हो गए। घायलों को बांदीकुई सरकारी निजी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

एक मिनी बस सुबह बड़वाली ढाणी से बांदीकुई रही थी। बस में 11 स्कूली बच्चे सहित अन्य सवार थे। इस दौरान यहां मोड़ पर बस असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में मौजूद बच्चे घबरा गए। ग्रामीणों ने घायल स्कूली छात्र सुनील बंजारा निवासी कीरतपुरा तथा लताक्षी, मीनाक्षी जीवेश सैनी निवासी अक्षय पुरी को बांदीकुई के राजकीय अस्पताल तथा शेष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलते ही डिप्टी एसपी सुरेश परमार, थाना प्रभारी सीएल मीणा, तहसीलदार सतीश जैन, उपतहसीलदार राधेश्याम शर्मा राजकीय अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इसके बाद डिप्टी एसपी परमार तथा थाना प्रभारी मीणा ने घटनास्थल पहुंचकर भी जायजा लिया। क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाकर थाने पहुंचाया।

ओवरलोड जीप देख भड़के डीएसपी, सवारियों को नसीहत

बांदीकुई| अलवर-सिकंदरामेगा हाइवे पर सोमवार को एक ओवरलोड जीप को देखकर डिप्टी एसपी सुरेश परमार भड़क गए तथा अपने वाहन को रुकवाकर ओवरलोड सवारियों को उतरवाया। वाहन चालक को खरी-खोटी सुनाने के साथ उन्होंने सवारियों को भी नसीहत दी। बांदीकुई की ओर रहे डिप्टी एसपी ने सुबह करीब 10 बजे सिकंदरा से बांदीकुई ओवरलोड सवारियां भरकर रही एक जीप को देखा तो वे भड़क गए तथा ओवरलोड वाहन को रुकवाकर चालक को खरी-खोटी सुनाई। जीप के ऊपर बैठे तथा लटक रहे यात्री इधर-उधर भाग गए।
शेष यात्रियों को भी परमार ने वाहनों के ऊपर नहीं बैठने तथा पीछे साइड में नहीं लटकने की नसीहत दी। जीप को थाने ले जाने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से दिनभर जीप चालकों में खौफ दिखाई दिया। हाइवे पर ओवरलोड वाहन लेकर नहीं निकले।

ड्राइवर को झपकी आने से ट्रक उलटा, 20 घंटे यातायात बाधित

मानपुर | जयपुर-आगराहाइवे पर रविवार रात पीलोड़ी स्टैंड पर महवा से जयपुर की ओर जा रहा एक कपड़ों से भरा ट्रक पलट गया। दुर्घटना में हालांकि चालक खलासी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक के डिवाइडर के बीच फंसने से हाइवे पर करीब 20 घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक को हटाने के स्थान पर सर्विस रोड से वाहनों को निकाल दिया।
रात करीब 10 बजे महवा की ओर से रहा कपड़ों से भरा ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक रज्जाक खान निवासी किशनगढ़ बास अलवर खलासी को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल सिकराय में उपचार के लिए भर्ती कराया।
ट्रक को हटाने के लिए सोमवार सुबह पहुंची क्रेन ट्रक में कपड़े भरे होने के कारण बैरंग लौट गई, जिससे हाइवे पर रात भर सोमवार शाम तक यातायात बाधित रहा। दोपहर बाद ट्रक में कपड़ों को दूसरे वाहन में शिफट करने के दौरान हाइवे पर कपड़ों के बंडलों का ढेर लग गया। इससे वाहनों को वन वे कर निकाला गया। रात को वाहन सर्विस रोड से निकले।