- Hindi News
- कबड्डी में पूंदरपाड़ा तथा खो खो में गुल्लाना जीता
कबड्डी में पूंदरपाड़ा तथा खो-खो में गुल्लाना जीता
खेड़ा जगनेर में 25 टीमों के 600 खिलाड़ी पहुंचे
लालसोट|बीईओहंसराज मीना कहा कि खेलों से बालकों का सर्वांगीण विकास होता है तथा एक-दूसरे को समझने लक्ष्य भेद के प्रति समर्पण का जज्बा पैदा होता है। बीईओ सोमवार को खेड़ा जगनेर गांव में पंचायत समिति स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। समारोह में कैलाश मीना विशिष्ट अतिथि थे। पंचायत समिति सदस्य नीतू मीना ने कहा कि खेलों से भाईचारे की भावना में बढ़ोतरी होती है। इस अवसर पर एबीईओ शिवशंकर प्रजापति, कंवरपाल शर्मा, लटूर योगी आदि ने विचार प्रकट किए। प्रतियोगिता में 13 संकुल केंद्र की 26 टीमों के 600 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं।
बांदीकुई. राजकीयप्राथमिक स्कूल मोनाबास में सोमवार को ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्चपास्ट की सलामी लेते अतिथि।
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण
राजकीयप्राथमिक स्कूल मोनाबास में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय 59वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह के साथ हुआ। इसके बाद कई प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए।
उद्घाटन समारोह में बीईईओ सतीश शर्मा, एबीईईओ रवि शर्मा, गंगाबिशन गुर्जर, रामसिंह, प्रधानाध्यापक प्रहलाद गुर्जर, अशोक अवस्थी, शरद गुप्ता, शिक्षक नेता हरिओम मीणा ने बालकों को अनुशासन में रहकर खेलने की सीख दी। प्रतियोगिता में 12 टीमों के 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
शाम को घोषित परिणामों में कबड्डी छात्र वर्ग में पूंदरपाडा, खो-खो छात्रा वर्ग में गुल्लाना, सुलेख छात्र वर्ग में धनावड़, छात्रा वर्ग में गुल्लाना, मानसिक परीक्षण छात्र वर्ग में नारायणपुरा तथा छात्रा वर्ग में गुल्लाना की टीम विजेता रही।
मार्चपास्टकी सलामी दी
नांगलराजावतान| तहसीलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का राप्रावि टोडरवास शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पीजी महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रतीराम मीणा थे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बिना प्रदर्शन करना चाहिए।
एबीईईओ रामकिशोर मीणा ने कहा कि खेल के मानसिक विकास होता है। शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। शिवचरण गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ी को जीत पर घमंड नहीं करना चाहिए। हारे हुई टीम विजेता टीम से सीख लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। इससे पूर्व अतिथियों ने खेल ध्वज चढ़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इस द