‘पौधरोपण कर मनाएं खुशियां’
बांदीकुई| महिलाकाॅलेज में सोमवार को इको क्लब के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। सुबह 11 बजे पौधरोपण कार्यक्रम में स्काउट कमिश्नर बुद्धिप्रकाश शर्मा, स्काउट संघ बांदीकुई के सचिव गोवर्धन मित्तल, सहायक सचिव कन्हैयालाल रलावता, कोषाध्यक्ष कृष्णावतार खंडेलवाल, ट्रेनिंग काउंसलर गिर्राजप्रसाद सैनी, कुलदीप शर्मा, प्राचार्य डॉ. एनके सेठी, राजश्री तिवारी, पूर्णिमा भार्गव सहित अन्य ने कालेज में पौधरोपण कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान प्राचार्य सेठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के िलए हर खुशी के मौके पर पौधरोपण करना चाहिए।
बांदीकुई. महिलाकाॅलेज में पौधरोपण करते इको क्लब के पदाधिकारी।