पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड निर्माण में धांधली, ग्रामीणों ने काम बंद कराया

रोड निर्माण में धांधली, ग्रामीणों ने काम बंद कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश

ग्रामबीनावाला में सीसी रोड निर्माण में अनियमितता पर विवाद हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने सीसी रोड में मापदंड के अनुसार सामग्री का उपयोग में नहीं ले रहा है। सड़क के एक तरफ ढलान दे दी। विवाद होने पर कार्य बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रोड लगभग 700 फुट बनना है। जगह-जगह रोड पर काले पत्थर की गिटिट्यां डाली गई है। मौके पर सरपंच पहुंचे लोगों से समझाइश की। ग्रामीणों ने ठेकेदार से कार्य नहीं कराने की बात कही। इस दौरान मौके पर ही मजदूरों को बुलाकर रोड की खुदाई कराकर दोनों तरफ मसाला सही ढलान बराबर कराने पर मामला शांत हुआ।

सड़कके िलए धरना 25 से

बांदीकुई|बांदीकुईसे भांवता-भांवती वाया गुढ़ाकटला मार्ग क्षतिग्रस्त होने के विरोध में 25 सितंबर से क्षेत्रीय विकास समिति गुढ़ाकटला की ओर से धरना दिया जाएगा।

समिति सचिव एडवोकेट राधाकिशन मीना ने बताया कि धरने में 32 गांवों के पंच पटेल, जनप्रतिनिधी तथा आमजन धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस दौरान एसडीएम कार्यालय के बाहर आमसभा भी होगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

दौसा| जिलेकी आठों तहसील एवं दो सौ पंचायतों की आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने के लिए प्रो. ए.के. सिंह विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन योजना को कार्य योजना बनाने का कार्य दिया गया हैं। कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने इस कार्य योजना को तैयार करने में समस्त तहसीलदारों को चयनित ग्राम के भ्रमण के दौरान उनके साथ रहकर सहयोग करने तथा आवश्यक डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। 30 अक्टूबर तक योजना तैयार कर प्रस्तुत की जानी है।

सैंथल. घटियासामग्री काम में लेने से उखड़ी सीसी सड़क।