पहले िदन जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी लेट
बांदीकुई वािसयों ने िकया स्वागत, चालक गार्ड को साफा बंधाया
बांदीकुई| जयपुर-चंडीगढ़के बीच शुरू हुई नई ट्रेन के सोमवार शाम बांदीकुई रेलवे स्टेशन पहुंचने पर नवनिर्माण परिषद नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने चालक गार्ड का अभिनंदन किया।
ट्रेन के शाम 5:55 बजे बांदीकुई स्टेशन पहुंचने पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेशचंद बैरवा, नवनिर्माण परिषद के अध्यक्ष शक्तिसिंह राजावत, उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, घनश्याम वर्मा, महासचिव देवेन्द्र डोई, कोषाध्यक्ष जगदीश टोड़वाल, शिवशंकर शर्मा, सुधीर झालानी, कपिल मिश्रा, अजीत भदौरिया, प्रदीप तिवाड़ी, आशुतोष गुप्ता, पार्षद राधेश्याम सैनी तथा नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल संयुक्त सचिव माधवेंद्र सिंह टोनी, महेन्द्र तंवर अन्य पदाधिकारियों ने ट्रेन के चालक गार्ड का साफा माला पहनाकर अभिनंदन किया। इन्होंने इस ट्रेन के बांदीकुई स्टॉपेज रखे जाने पर मंडल रेल प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सहित अन्य का आभार जताया।
िकसका िकतना किराया
स्लीपर330 रुपए
थर्ड एसी 890 रुपए
सेकंड एसी 1290 रुपए।
बांदीकुई. जयपुर-चंड़ीगढ़इंटरिसटी के पहली बार बांदीकुई पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर चालक का स्वागत करते नवनिर्माण परिषद के पदाधिकारी रेलवे कर्मचारी नेता।
कार्यालय संवाददाता | दौसा
बजटमें घोषित में जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी के पहले दिन सोमवार को चंडीगढ़ के लिए 9 टिकट बिके। सोमवार से शुरू हुई नई ट्रेन का जयपुर से चलकर दौसा पहुंचने का समय शाम 5:32 बजे का है, जो 3 मिनट विलंब से 5:35 बजे पहुंची।
इंटरसिटी ट्रेन में 4 स्लीपर कोच, सेकंड थर्ड एसी 1-1 तथा 4 कोच सामान्य के हैं। अभी अजमेर-चंडीगढ़ के बीच गरीब रथ ट्रेन चल रही है, जो सप्ताह में सिर्फ रविवार, मंगलवार, शुक्रवार (अजमेर से) को चलती है। वापसी में चंडीगढ़ से गरीब रथ ट्रेन रविवार, मंगलवार गुरुवार सुबह दौसा आती है। जयपुर-चंडीगढ़ के बीच सोमवार से शुरू हुई नई ट्रेन डेली है। इससे यात्री हर रोज चंडीगढ़ जा सकेंगे। किराया भी कम होगा। गौरतलब है कि दौसा के लोग नई-नई ट्रेन चलाने की बात तो करते हैं, लेकिन सोमवार को नई ट्रेन चली तो ड्राइवर गार्ड का स्वागत करने स्टेशन पर नहीं पहुंचे। इसे देखकर लगा कि दौसा के लोग नई ट्रेन चलाने को लेकर कितने गंभीर और जागरूक हैं।
इनस्टेशनों पर होगा ठहराव
इंटरसिटी