पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी ट्रॉलियों को लालसोट आने से रोका

बजरी ट्रॉलियों को लालसोट आने से रोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरी ट्रॉलियों को लालसोट आने से रोका

लालसोट|बजरीकी रॉयल्टी वसूली में बनास बजरी ठेकेदार द्वारा कथित रूप से किए जा रहे भेदभाव तथा अनियमितता के खिलाफ बगड़ी टोल नाके के पास चल रहा आंदोलन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लालसोट क्षेत्र के बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों ने बनास की तरफ से लालसोट सीमा में प्रवेश करने वाली बजरी की ट्रॉलियों का विरोध कर बैरंग लौटा दिया। लालसोट सीमा में प्रवेश नहीं होने दिया। आंदोलनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रायल्टी वसूली में भेदभाव किए जाने की जानकारी दे कर कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के.सी. शर्मा ने तहसीलदार को मामले की जांच के निर्देश दिए।

ऑटोकिराया बढ़ाने का विरोध

दौसा|राजेशपायलट टैक्सी यूनियन की बैठक हुई।

बैठक में ऑटो का किराया बढ़ाने का विरोध किया गया। अध्यक्ष अब्दुल हन्नान ने बताया कि समस्त ऑटो चालक पुरानी रेट लिस्ट से ही किराया लेंगे। उन्होंने बताया कि किराया बढ़ाने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया कई दिनों से जारी है।

निशक्तविकास अधिवेशन का समापन

दौसा|निशक्तसर्वांगीण विकास राष्ट्रीय संगठन का अधिवेशन ब्रह्मपुरी आदर्श विद्या मंदिर में हुआ। जिलाध्यक्ष रामबाबू झालानी ने बताया कि निशक्त बेसहारा लोगों को सरकारी योजनाओं में लाभान्वित करने का संकल्प लिया गया। जयपुर, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सीकर आदि स्थानों से आए कार्यकर्ताओं का उपाध्यक्ष बृजराज किशोर शर्मा, महामंत्री घनश्याम रावत, कैलाश गोठड़ा ने स्वागत किया।

राशनकार्ड वितरण के िलए सौंपा ज्ञापन

बांदीकुई|ग्रामपंचायत मूंड़घिस्या में नए राशन कार्ड वितरण को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पंचायत समिति सदस्य नारायणलाल बैरवा, मानसिंह नंदेरा, हजारीलाल सैनी, जगन सिंह, गंगाराम सैनी सहित अन्य ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि पंचायत में ग्रामीणों को अभी तक नए राशन कार्डों का वितरण नहीं किया गया है।

लोककथा का विमोचन

दौसा|शिवनारायणरावत स्मृति शब्द संस्थान की ओर से अमितराज अमित की नवीन पुस्तक लोक कथा कोष का लोकार्पण राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य विनोद बिहारी शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि लोक कथाओं से हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान होता है। इस अवसर पर संजीव रावत, दीपक शर्मा आदि थे।

का