बांदीकुई बीडीओ को नोटिस
बांदीकुई बीडीओ को नोटिस
दौसा|राजकार्यमें लापरवाही बरतने पर बांदीकुई के विकास अधिकारी को 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी किया गया है। जिला परिषद के सीईओ शमसुद्दीन खान ने बताया कि 12 सितम्बर को ग्राम पंचायत बडियाल कलां गुढा आशिकपुरा में आयोजित पंचायत दिवस शिविर में अग्रिम दल के रूप में सचिवों को नहीं लगाने के कारण कार्य संपादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने नोटिस का तत्काल जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में 17 सीसीए की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
तोड़फोड़के मामले में दो पकड़े (दौसा) : नांगलराजावतान कस्बे में कब्जेशुदा भूखंड पर बने टीन शैड तोड़ने रामदेव की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि इस मामले में रामकिशन मीणा निवासी ढाणी खेड़ा बागपुरा लोहड़ीराम उर्फ रामचंद्र मीणा निवासी नला वाली ढाणी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।