पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कनेक्शन ही नहीं भेज दिया काटने का नोटिस

बिजली कनेक्शन ही नहीं भेज दिया काटने का नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई

बिजलीनिगम एक उपभोक्ता को बिना मीटर लगाए करीब ढाई साल से बिल भेजता रहा। अब राशि जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काटने का नोटिस भी भेज दिया। अब उपभोक्ता पशोपेश में है कि आखिर वह क्या करे।

ढिगारिया भीम निवासी ओमप्रकाश मीना ने बताया कि उसने घरेलू कनेक्शन के लिए बिजली निगम में आवेदन किया था। इसके बाद डिमांड नोटिस भी जमा करा दिया, लेकिन उसके मकान पर आज तक मीटर नहीं लगा और ही बिजली निगम ने कनेक्शन किया। करीब ढाई साल से बिजली बिल भेज रहा है। इस मामले कि वह निगम अधिकारियों से शिकायत भी कर चुका है। इसके बाद भी बिजली निगम इसकी जांच तो की नहीं बल्कि उसे अब तक की बकाया राशि 31 हजार 827 रुपए नोटिस भी भिजवा दिया। इससे उपभोक्ता परेशान है कि वह अब क्या करेω जो कनेक्शन लगा ही नहीं निगम उसे काटने के लिए नोटिस भेज रहा है। उसने बताया कि इस नोटिस का लेकर वह बिजली निगम दफ्तर के चक्कर लगा रहा है लेकिन कोई भी उसकी सुनने को तैयार नहीं है।