बैंक खाता होने पर होगा भामाशाह नामांकन
बनेड़ा|बैंक मेंखाते खुलवाने पर भामाशाह योजना में नामांकन हो पाएगा। यह निर्देश उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक भामाशाह नोडल अधिकारी एनके राजौरा ने दिए। राजौरा ने बताया कि अब ब्लॉक में लगने वाले शिविरों में आने वाली प्रत्येक महिला मुखिया का बैंक में खाता होना जरूरी होगा। खाता होने पर ही भामाशाह नामांकन हो पाएगा।